बदायूॅं जनमत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम और यातायात उपनिरीक्षक आरएल राजपूत द्वारा आज जनपद में गलत दिशा में और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में चालान किए गये। साथ ही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान से 27 ई-रिक्शा जिनकी फिटनेस फैल थी, बीमा नहीं था एवं टैक्स भी जमा नहीं किया गया था, उनको पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। सभी चालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि सभी अपने-अपने वाहनों का टैक्स जमा कराए, बीमा एवं फिटनेस का स्लॉट लें, तभी ई रिक्शा रिलीज़ किए जाएंगे। संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग के चालक एवं सिपाही के साथ-साथ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक एवं आरक्षी उपस्थित रहे।


