बदायूं में मीजिल्स रूबेला टीकाकरण; अभियान के पहले दिन 380 स्कूलों में छह हजार बच्चों के लगा टीका

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। मासूम बच्चों को मीजल्स रूबेला जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज से जनपद में एमआर स्कूल टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान के पहले दिन आज 380 स्कूलों में टीकाकरण के लिए 17 कार्यक्रम आयोजित किए गये। अब तक रिपोर्ट के अनुसार छह हजार बच्चों को टीके लगाए गये हैं।
टीकाकरण के प्रभारी डॉ मोहम्मद असलम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी तक कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक खुराक दी जा रही है। मीजल्स एवं रूबेला बीमारी से बचाव के लिए सभी बच्चों को इस वैक्सीन की दो खुराक मिलना अति आवश्यक है। जिससे कि इस बीमारी का उन्मूलन किया जा सके।
इससे पूर्व जनपद के मदरसा में 9 फरवरी को एवं छूटे हुए मदरसे में बाद में लगभग 4000 बच्चों को मीजल्स रूबेला वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।

टीका लगने के बाद वैक्सीन कार्ड दिखाते हुए बच्चे : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *