युवक के पास मिला अवैध तमंचा और कारतूस, उसहैत पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुण्डी निवासी सलमान पुत्र मुन्ने के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि उसे ग्राम मुगरिया नगला के रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसहैत थाने में अभियुक्त सलमान के खिलाफ मु0अ0सं0- 35/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार शर्मा और थाना उसहैत की पुलिस टीम शामिल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *