बदायूं ARTO की कार्रवाई; 08 ओवरलोड माल वाहन और तीन बसें सीज, मानकों की अनदेखी पर एक्शन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शासन और जिला प्रशासन के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम गौतम द्वारा होली के पर्व पर अनियमिताओं में संलिप्त सवारी बसों, अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें 8 वाहनों को थाना फैजगंज एवं बिसौली में सीज किया गया। वहीं एक स्लीपर बस जो मानक के अनुरूप नहीं थी उसको परिवहन निगम की वर्कशॉप में सीज किया गया है। साथ ही मनकों का पालन न करने पर दो बसों के चालान किए गए। इसी के साथ-साथ 18 दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, एचएसआरपी एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के अभियोग में आसफपुर चौकी के पास चालान किए, एक चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किया गया। एआरटीओ हरिओम द्वारा लगातार जनपद में संचालित एवं जनपद से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों अवैध खनन एवं डग्गामार यात्री वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर जन सामान्य से अपील की जाती है कि नशे की हालत एवं तीव्र गति से वाहन ना चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें।

एक निजी बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ARTO बदायूं : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *