बदायूं में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को रमजान राशन पैकेट बांटे

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन जो दावत ए इस्लामी इंडिया का एक वेलफेयर डिवीजन है, ने अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए शहर में रमजान राशन पैकेट वितरित किए। इस मुबारक महीने में जरूरतमंदों की मदद के इस नेक कार्य में कई लोगों ने अपना योगदान दिया‌। जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ पहुंचाया गया।
इस कार्यक्रम का पहला मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को रमजान के दौरान खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे अपनी इबादत और रोज़े को बिना किसी चिंता के पूरा कर सकें। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के ग़रीबी मिटाने के तहत लोगों को भूख और गरीबी से राहत दिलाने की दिशा में एक कदम है। जिसके तहत राशन किट ज़रूरतमंद परिवारों को वितरित की गईं। प्रत्येक राशन किट में रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य वस्तुएं शामिल थीं, जो एक परिवार के लिए पूरे रमजान के दौरान पर्याप्त थीं।

इस पहल से होने वाले लाभ…

रमजान के दौरान गरीब और असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना। समाज में दान और सेवा की भावना को बढ़ावा देना। गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर उनके जीवन को आसान बनाना। लोगों को सामाजिक सेवा के महत्व के प्रति जागरूक करना। इस मौके पर सलमान खान, इकबाल कादरी, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के जिम्मेदार : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *