बदायूं में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी; चाट विक्रेता की मौत, साथ घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक चाट विक्रेता की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोनू के साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के बताया कि घटना बिल्सी नगर के खैरी स्टैंड पर अंकित ढाबा के पास हुई। बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनके भतीजे मोनू पुत्र प्रेमपाल और लालाराम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। लालाराम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मोनू चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *