अवैध खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज, खनन विभाग को भेजी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ओवरलोड रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है।
थाना उसावां पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ओवरलोडेड वाहन गुजर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजा, जिसने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
बता दें उसावां थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का गुजर होता है। वहीं कार्रवाई के नाम खानापूर्ति कर दी जाती है‌। इन वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। वर्तमान थानाध्यक्ष ने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के साथ उप निरीक्षक विपिन कुमार, लोकेंद्र सिंह ढिल्लों और सिपाही पवन चौधरी शामिल थे। पुलिस ने वाहन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *