बदायूं के उसहैत में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; भूसे को लेकर हुआ विवाद, इलाज के दौरान मौत

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। भूसे को लेकर हुए विवाद के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात को हुई। घायल बुजुर्ग ने ने सोमवार को बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव का है। शनिवार रात गांव निवासी धर्मवीर और मुनीशा के बीच भूसे को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद चार युवक मुनीशा के घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। मुनीशा ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मुनीशा को बचाने आए प्रेमपाल सिंह को भी हमलावरों ने घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से प्रेमपाल पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन प्रेमपाल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां रात भर उनका इलाज चला। सोमवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोग धर्मवीर, वृजपाल, सन्जू और विकासके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *