उसहैत में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; परिजन ने हार्ट अटैक बताया, भतीजी ने जहर देने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्यों ने जहां मृत्यु का कारण हृदय गति रुकने से बताया, वहीं मृतक की भतीजियों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवां का है। मृतक की पहचान धनपाल पुत्र नत्थू लाल (85 वर्ष) रूप में हुई है। वह पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे और बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि धनपाल ने अपनी सारी जमीन अपने भतीजे के नाम कर दी थी। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, मृतक धनपाल की बड़े भाई की बेटी (भतीजी) ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जहर दिया गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

मृतक धनपाल का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *