हाइटेंशन लाइन की चपेट आई सरिया, रिटायर्ड होमगार्ड की मौत, मकान का पड़ रहा था लिंटर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रिटायर्ड होम गार्ड की मौत हो गई। मजदूर को लिंटर की सरिया पकड़ा रहे थे। इसी दौरान सरिया लाइन से टच हुई और हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हादसा थाना इस्लामनगर क्षेत्र के पिवारी गांव का है। यहां के रहने वाले राम अवतार शर्मा (60) बिसौली कोतवाली में होम गार्ड के पद पर तैनात थे। तकरीबन डेढ़ महीने पहले वह रिटायर हुए थे और अपना मकान बनवा रहे थे। बुधवार को लिंटर डाला जाना था। इसके लिए मजदूर व मिस्त्री छत पर थे। जबकि कुछ मजदूर नीचे से उन्हें सरिया दे रहे थे।
राम अवतार भी मजदूरों को सरिया देने चले और सरिया उठाकर उसको ऊपर किया तो वो वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आनन फानन में डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *