बदायूॅं जनमत। एचपीसीएल कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप के खिलाफ प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद अजय प्रताप अगले एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।
अजय प्रताप को दोहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ भी हुई थी। वर्तमान में, आरोपी जमानत पर बाहर आने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि जेल से बाहर आने के बाद अजय प्रताप फिर से किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है। अधिकारियों का उद्देश्य है कि वह अधिक से अधिक समय तक जेल में रहे, जिससे उसके व्यवहार में सुधार की संभावना बढ़ सके। इसी कारण उसके खिलाफ रासुका (NSA) की कार्रवाई की गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और अधिक प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

