बदायूॅं जनमत। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद वासियों उद्यमी या व्यापारियों से आवाह्न किया कि वह नाबालिगों से कोई भी कार्य न कराए, दस दिन बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जनपद में लगभग 2,47000 निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में 254 प्रतिष्ठान ईपीएफ में पंजीकृत है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

