बकरीद के मद्देनजर उसहैत पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, खुराफाती चिन्हित

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। डीएम-एसएसपी समेत सभी थाना प्रभारियों ने फ्लैग मार्च किया है। इसी क्रम में मंगलवार शाम उसहैत थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
कस्बा उसहैत में ऊपर बाजार, घांस मण्डी, नखासा बाजार, ककराला चौराहा, कटरा चौराहा होते हुए थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाया। साथ ही नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उसहैत नगर समेत दर्जनों गांवों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। उन्होंने कहा आगामी त्योहार बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। साथ ही खुराफातियों को चिंहित किया गया है। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग कर त्योहार है। इसे आपसी सौहार्द से मिलजुल कर मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। साथ ही किसी तरह की कोई नई परम्परा डालने की कोशिश न करें।
थाना प्रभारी ने कहा कि खुले में कुर्बानी कतई न करें। लोग शांति पूर्वक ईद की नमाज़ अदा करें। किसी भी तरह की समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें या थाने के नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा खुराफात करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

उसहैत में फ्लैग मार्च के दौरान मौजूद पुलिस बल : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *