सड़क पर अचानक आया कुत्ता; संतुलन बिगड़ने पर तीन बाइकें टकराईं, 5 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार सुबह सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये सभी अटैना में गंगा स्नान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बिनावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी तीन बाइकों से अटैना गंगा घाट जा रहे थे। अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे आ रही दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। तीनों बाइक आपस में टकराकर सड़क पर गिर गईं।

ये सिपाही हुए घायल…

हादसे में सिपाही सावन दांगी, रोशन कुमार, अंकुर, आरती और हिमांशी चौधरी घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर है। घायलों ने बताया कि हेलमेट पहनने से उन्हें गंभीर चोटों से बचाव हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *