बदायूं में मायके गई पत्नी से फोन पर की बात, फिर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के दजरामपुर गांव निवासी सोन सिंह (26 वर्ष) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि पत्नी से फोन पर बात करने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
परिजन के मुताबिक सोन सिंह सोमवार सुबह घर पर था। उसकी पत्नी गुंजन अलीगढ़ जिले के हिन्नोत गांव की निवासी है और वह मायके गई हुई थी। घटना से कुछ समय पहले ही सोन सिंह की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पत्नी भी मायके से वापस आ गई। सोन सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *