बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गोतस्कर दबोचे, दो फरार 

अपराध

बदायूँ जनमत। थाना कादरचौक पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि दो गोतस्कर फरार हो गए। गोवध की सूचना पर पहुंची पुलिस पर तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक सिपाही को गोली लगने घायल हो गया। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। दो तस्करों के पैर में गोली लगी। घायलों को कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
रविवार को सुबह लगभग चार बजे मुखबिर ने कादरचौक पुलिस को गांव कादरबाड़ी के जंगल में गोवध की सूचना दी। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां चार लोग गोवध कर रहे थे। अधकटा गोवंश पड़ा हुआ था। पुलिस ने चारों की घेराबंदी का प्रयास किया। गोतस्करों ने खुद को घिरता देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कादरचौक थाने के सिपाही आसाराम के दाहिने हाथ को छूती हुई निकल गई।
जबाव में पुलिस ने भी तस्करों पर फायरिंग की। गोतस्कर गांव कादरबाड़ी निवासी अनिक पुत्र सफी रियासत और फजल हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन पैर में गोली लगी। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य गोतस्तर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। पकड़े गए तस्करों के पास से दो तमंचे, सात कारतूस, अधकटा गोवंश, काटने व तोलने के उपकरण, दो बाइक बरामद की। सिपाही और घायल दोनों तस्करों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सक ने सिपाही को भर्ती कर लिया है।
उधर सीओ उझानी शक्ति सिंह ने कहा कि कादरचौक पुलिस को गोवध की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। घेराबंदी का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। एक सिपाही आसाराम घायल हो गए। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जबाव दिया। दो तस्करों के पैर में गोली ली। दो तस्कर फरार हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *