बदायूॅं जनमत। डीएम की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक की गई। एआरटीओ हरिओम द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद के स्कूलों के 53 फिटनेस फेल, 28 परमिट समाप्त एवं लगभग 80 ऐसे स्कूली वाहन हैं जो अपनी निर्धारित आयु सीमा 15 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं।
डीएम अवनीश राय ने बैठक में उपस्थित स्कूल के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि स्कूल खुलने से पहले अपने स्कूल में संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट व अन्य प्रपत्र पूर्ण कर लें तथा मानक के अनुरूप ही स्कूली वाहनों का संचालन करें। यदि इसके बावजूद भी प्रपत्र एवं मानक पूर्ण किया बिना वाहन संचालित पाया जाता है तो वाहन और स्कूल दोनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। अगर कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसके लिए स्कूल प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
एआरटीओ हरिओम ने कहा कि स्कूल खुलने के साथ ही चेकिंग अभियान शुरू हो जायेगा। स्कूल वाहनों में प्रपत्र और मनकों की जांच की जाएगी, मानक पूर्ण न होने पर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।
डीएम द्वारा स्कूलों को दिए गए निर्देश…
1- स्कूल की समस्त वाहनों के समस्त प्रपत्रों (परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण) वैध कराये।
2- अपने स्कूल एवं स्कूल की समस्त वाहनों को यूपी आईऐसवीऍमपी पोर्टल पर अपडेट रखे जाय।
3- स्कूल के लिए निर्धारित समस्त मानकों को पूर्ण कराये।
4- स्कूल वाहन में CCTV कैमरे, GPS ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमक यंत्र उपकरणों की जांच कर उन्हें चालू स्थिति में करें।
5- वाहन चालक एवं परिचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र सत्यापन कराएं।
6- किसी भी स्कूल वाहन का अपूर्ण प्रपत्र व मानक पूर्ण न होने की दशा में वाहन का संचालन न करें।
7- वाहन की भौतिक स्थिति की जांच कर संचालन से पहले मरम्मत कराये।
8- यदि कोई वाहन संचालन योग्य नहीं है एवं 15 वर्ष पूर्ण कर चुका हैं, तो उन वाहनों की औपचारिकताएं पूर्ण कर पंजीयन निरस्त कराएं।
9- वाहनों में छमता से अधिक बच्चो को न बिठाएं।

