बदायूँ जनमत। एआईएमआईएम पार्टी के शेखूपुर स्थित जिला कार्यालय पर संगठन विस्तार के लिए मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद द्वारा एम.टी रजा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कदीर को शेखूपुर विधानसभा उपाध्यक्ष, जसीम उमर को विधानसभा महासचिव शेखूपुर, अरविंद कुमार को विधानसभा सचिव शेखूपुर, अब्दुल हन्नान अंसारी को विधानसभा सचिव सहसवान, आबिद मंसूरी को विधानसभा सचिव दातागंज, मखदूम फैसल को विधानसभा सचिव दातागंज, अल्तमश को ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं, सोहराब खान को नगर प्रभारी ककराला, वारिश अली को नगर प्रभारी उसहैत, मोहम्मद अज़हान खान को नगर अध्यक्ष ककराला, जाबिर खां को नगर अध्यक्ष उसहैत, मुशाहिद अली को नगर उपाध्यक्ष उसहैत, मोहम्मद आजम को नगर प्रमुख महासचिव ककराला, नजमुल हसन को नगर अध्यक्ष बदायूं, मोहम्मद मुदस्सिर को नगर महासचिव ककराला, मोहम्मद आतिफ को नगर महासचिव ककराला, मोहम्मद फैज़ सकलैनी को नगर महासचिव ककराला, मोहम्मद सोबान को नगर महासचिव ककराला, अब्दुर्रहीम को नगर सचिव ककराला, नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को निकाय चुनाव 2022 को लेकर दिशानिर्देश दिए गए। कहा गया कि पार्टी पूरे दमदार तरीके से चुनावी मैदान में उतरेगी।
