मुंबई जनमत। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार और समिति के माध्यम से राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ हॉल में सार्वजनिक सत्कार और कामगार सम्मेलन का आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि भगवान, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को अभिवादन कर दीप प्रज्वलित किया गया। सभा अध्यक्ष गोविंद भाई परमार और संगठन की समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
गोविंद भाई परमार साहब के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के उपेक्षित सफाई कामगार समाज के लिए महाराष्ट्र शासन के अनेक जी/आर – जिसमें लाड-पागे समिति, मालकी हक के घर, सफाई कामगार बचाओ-ठेकेदारी प्रथा हटाओ और 2008 की पुरानी पेंशन योजना कामगार कर्मचारियों को लागू करने, साथ ही मुंबई महानगरपालिका के खाडा-बदली कामगारों के 240 दिन के विषय के लाभ सभी विभागों में जल्द से जल्द कामगार कर्मचारियों को दिए जाएं और कॉन्ट्रैक्ट में गए मोटर लोडर के विषय पर विस्तार से व्याख्या सहित मार्गदर्शन किया गया।
शासन के लाड-पागे समिति के नियम मुंबई महानगरपालिका सहित बांधकाम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग में शासन द्वारा दिए गए जी/आर के अनुसार वारस हक्क (अनुकंपा) नौकरी में बंधनकारक होने के बावजूद भी अनदेखी की जा रही है, इसलिए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ऐसे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। मालकी हक के घरों की अनदेखी की जा रही है। गंदगी से संबंधित लेबर व कामगारों पर अन्याय किया जा रहा है। मोटर लोडर स्थायी कामगारों पर जबरदस्ती ठेकेदार बैठाकर इन कामगारों को उनके काम से वंचित रखा गया है तथा पीडब्ल्यूडी बांधकाम विभाग में सफाई कामगारों को वारस हक्क देना लाड-पागे समिति के अनुसार बंधनकारक होने के बावजूद कालेलकर समिति के अनुसार नौकरी से वंचित रखा गया है।
इस विषय पर सचिनभाऊ अहिर (उपसभापति विधान परिषद), रविभाऊ कलोसे (सदस्य, हाफिज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग), मुकेश सारवान (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी आयोग), बाबूभाई भवानजी (पूर्व उपमहापौर, मुंबई महानगरपालिका) और गोविंदराव मोहिते (राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महासचिव) द्वारा सफाई कामगार समाज को न्याय दिलाने के लिए मार्गदर्शन किया गया।
उसके बाद रविभाऊ कलोसे ने कहा कि देश में लाखों-करोड़ों सफाई कामगार पीड़ित हैं और उन्हें किसी भी स्तर पर न्याय नहीं मिल रहा है। शासन के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है, इसलिए उन्हें न्याय दिलाने के लिए जल्द से जल्द उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत नगर विकास विभाग के चीफ सेक्रेटरी व अधिकारियों के साथ बैठक के लिए प्रयास करूंगा। साथ ही जहां भी अन्याय होगा, वहां बैठक लगाकर न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम के सूत्र संचालक पांडुरंग बलिराम भातखुले ने कार्यक्रम समापन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए राजेंद्र राय शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), घनश्याम डकाह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुरेश दलोड (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रीतम टागोर (राष्ट्रीय सचिव), राजेश टाकेकर (राष्ट्रीय खजिनदार), विकी बढेल (जनरल सेक्रेटरी), आसाराम टाक (महाराष्ट्र सचिव), एड. रवि गवली (मुंबई अध्यक्ष) व नविनचंद्र मकवाना (मुंबई उपाध्यक्ष), मनीषा खाखडिया (मुंबई महिला उपाध्यक्ष) और डॉ. सुधाकर पणिकर, जितूभाई रोज, रघुनाथ जाधव, भाऊराव जाधव तथा चंद्रकांत सोलंकी, जयसिंग परमार, गिरधर सापरिया, अनिल परमार आदि उपस्थित थे।



