माटुंगा लेबर कैंप, संजय गांधी नगर, भाऊदाजी रोड के रेलवे पैदल पुल का रुका कार्य तत्काल शुरू हो : संजय भालेराव

मुंबई जनमत

सैय्यद जाहिद अली रियासत

मुंबई जनमत। माटुंगा लेबर कैंप, संजय गांधी नगर, भाऊदाजी रोड स्थित रेलवे पैदल पुल के पुनर्निर्माण का कार्य बृहन्मुंबई महानगर पालिका के जी/उत्तर विभाग द्वारा हाथ में लिया गया है।जिसका निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है ,उस कार्य में गति लाकर शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने की मांग समाज सेवक संजय रमेश भालेराव ने सहायक मनपा आयुक्त से की है।
उन्होंने सहायक आयुक्त को दिये पत्र में लिखा है कि उक्त पैदल पुल को तोड़े हुए लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, फिर भी अभी तक वास्तविक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण माटुंगा लेबर कैंप, संजय गांधी नगर और धारावी परिसर के नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
भालेराव के अनुसार इस पुल का दैनिक यात्रा के लिए उपयोग करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, मजदूरों और आम नागरिकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पुल का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए स्थानीय नागरिक बार-बार मुंबई महानगर पालिका से फालोअप कर रहे हैं। परंतु कार्य में हो रही देरी के कारण नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त हो रही है। मुंबई महानगरपालिका के इस ढीले-ढाले कामकाज के कारण आम जनता परेशान हो गई है, और नागरिकों की सुरक्षा तथा दैनिक यात्रा का प्रश्न उत्पन्न हो गया है।
इसलिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन से भालेराव ने अपील की है कि हमारी विनम्र परंतु आग्रहपूर्ण मांग है कि उक्त पैदल पुल का रुका हुआ निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर उसे युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। साथ ही कार्य पूरा होने तक नागरिकों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक पैदल मार्ग की व्यवस्था की जाए। नागरिकों की असुविधा का गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाए और यह पैदल पुल जल्द से जल्द नागरिकों के लिए पूर्ववत खोला जाए, यही विनती है।टूटने के बाद मलबे में तब्दील हुआ रेलवे पैदल पुल : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *