सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 114 चालान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम गौतम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 104 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा, ड्राइविंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में किए गए। इसके अलावा 10 वाहनों के चालान ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न लगे होने, बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं बिना बीमा वाहन संचालित करने के अभियोग में किए गए। इस प्रकार परिवहन विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत कुल 114 वाहनों के चालान किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। सुरक्षित वाहन संचालन अपनाकर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें।

वाहन चैक करते हुए एआरटीओ हरिओम गौतम : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *