बदायूं में बैलों को फसल खिलाने का विरोध करने पर पीटा, इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। खेत में बैलों को छोड़कर फसल खिलाने का विरोध करने पर दबंग ने अधेड़ को लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ते पर उसे हायर ट्रामा सेंटर सैफई को रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
घटना उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरी नगला का है। गांव निवासी रोशन लाल पुत्र बांकेलाल ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2024 को शाम 4 बजे मैं व मेरे पिता बांकेलाल (50) पुत्र रामभरोसे मक्का की फसल की निराई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पूरन पुत्र छोटेलाल ने मेरी फसल को अपने बैल से खाना शुरू करवा दिया। मैंने मना किया कि मेरी फसल बैलों से मत खिलाओ तो दबंग पूरन पुत्र छोटेलाल गाली देते हुए लात घूसों, लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। मैंने शोर मचाया तो मेरे पिता बांकेलाल बचाने को आ गये तो उन्हें भी लाठी डंडों से मारापीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबियत बिगड़ने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। कल शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।
वहीं उसहैत थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मुकदमा तरमीम किया जायेगा।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *