बदायूं के रामायनी अस्पताल में महिला की मौत; परिजनों ने किया हंगामा, डॉ सहित स्टाफ फरार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के इंद्रा चौक स्थित रामायनी अस्पताल में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्वेशा (25) के रूप में हुई है। वह कुवंरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट की रहने वाली थी।
मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना 22 मई को उर्वेशा अपने मायके में गाय का दूध निकाल रही थी। इस दौरान गाय उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसका पैर टूट गया। परिजन उसे तुरंत रामायनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर में प्लास्टर लगाया। आज दोपहर को फॉलोअप के लिए परिजन उर्वेशा को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने कंपाउंडर से उसे इंजेक्शन दिलवाया और घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि घर जाते समय दातागंज तिराहे पर उर्वेशा की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर और स्टाफ के साथ हाथापाई भी हुई। परिजनों ने अस्पताल को सील करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामे के दौरान अस्पताल के संचालक डॉ नीलकलम समेत पूरा स्टाफ वहां से चला गया। परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *