बदायूँ जनमत। यूपी डेमोक्रेटिक फोरम रोडवेज बसों का बढ़ा किराया वापस लेने की मांग पर 28 फरवरी को जिले में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देगा।
उक्त जानकारी देते हुए यूपी डेमोक्रेटिक फोरम के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह यादव ने रोडवेज के किराये में बढोत्तरी को जन विरोधी बताया है। कहा कि रोडवेज की बसों में आम जनता चलती है। किराये में इतनी ज्यादा बढोत्तरी से आम आदमी जो कि पहले से महंगाई की मार झेल रहा है उसके सामने एक बहुत बड़ी समस्या खडी हो गयी है। उन्होंने कहा कि बढे हुए किराये को जनहित में वापस लिया जाए। इस संबंध में यूपी डेमोक्रेटिक फोरम कल बदायूं में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष, प्रमुख सचिव परिवहन व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किराये में बढोत्तरी को वापस लेने की मांग करेगा।


