बदायूं जजी परिसर में वकीलों के चेंबर में लगी भयंकर आग, दस्तावेज जले, शॉट सर्किट बना कारण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर में कचहरी पर महाराणा प्रताप चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर जजी परिसर के सामने अधिवक्ताओं के चैंबर धूं-धूंकर जल उठे हैं। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं के कई चैंबरों में भीषण आग लग गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया है। भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया तो वहीं अधिवक्ताओं के जरूरी दस्तावेज भी जल गए।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे चैंबर में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कर कई अधिवक्ताओं के चैंबर को अपनी चपेट में ले लिया और चैंबर धूं-धूंकर जल उठे। चैंबर से तेज लपटे उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास इलाके की भीड़ एकत्र हो गई। वाहनों से जाने वाले लोग वाहनों को रोककर खड़े हो गए। भीषण आग देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइंस पुलिस और फायर टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने जाकर अग्निकांड पर जैसे-तैसे काबू पाया। अग्निकांड से अधिवक्ताओं का काफी नुकसान हुआ है और चैंबर पूरी तरह जल गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *