बदायूॅं जनमत। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहे बच्चों को तेज रफ्तार ऑटो ने चपेट में ले लिया। हादसे में चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ उमेश चंद्र व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी ओमवीर की बेटी का मिनी (3) और उनके भाई चंद्रपाल का बेटा जनक(2) मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे घर के बहार खेल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो ने दोनों बच्चों को चपेट में ले लिया। ऑटो चालक दोनों बच्चों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। अंधेरा होने के चलते वह आसानी से भाग गया। परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो दोनों बच्चे खून से लथपथ हालात ने जमीन पर पड़े हुए थे। दोनों को लेकर परिजन बिल्सी के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिल्सी व इंस्पेक्टर गांव पहुंचे। जिन्होंने परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया उन्होंने एक ऑटो को गांव से तेज रफ्तार में भागते हुए देखा था। ऑटो चालक गांव का ही बताया जा रहा है।
