बदायूं में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से छत से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गोविंदपुर गांव निवासी रामचंद्र का 31 वर्षीय पुत्र यादराम बृहस्पतिवार रात घर की छत पर सो रहा था। यादराम शुक्रवार सुबह उठा तो उसका हाथ छत के पास से ही गुजर रहे बिजली के तार में छू गया। करंट के झटके से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से यादराम की मौके पर ही मौत हो गई।
यादराम के भाई राजकुमार ने बताया कि यादराम अपने चार भाई में सबसे छोटे थे। यादराम के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी 12 साल की और बेटा 10 साल का है। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *