लखनऊ जनमत। यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव पर सुनवाई खत्म, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। ऐसे अनुमान कि अब 27 दिसंबर को सुनाया जा सकता है फैसला। उम्मीद है कोर्ट 27 दिसंबर को इस पर फैसला सुना देगी। दोनों तरफ की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को करीब 5 घंटे बहस हुई।
कोर्ट आयोग गठन को कह सकती है…
यूपी निकाय चुनाव पर हो रही सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच 27 दिसंबर को सुना सकती है फैसला। कोर्ट ने फिलहाल शनिवार को फैसला सुरक्षित रखा। माना जा रहा है कि कोर्ट आरक्षण तय करने के लिए आयोग गठित करने को कह सकती है।


