कांग्रेस प्रणीत इंडिया गठबंधन के विरोध में रिपब्लिकन पार्टी का प्रदर्शन

मुंबई जनमत

सैय्यद जाहिद अली रियासत

मुंबई जनमत। कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को इंडिया से प्यार नहीं है। चुनाव आयुक्तों पर अविश्वास दिखाना गलत है। इस देश में संसद सर्वोच्च है। निष्पक्ष चुनाव होकर संसद में बहुमत हासिल करने वाली सरकार बनती है। क्या कांग्रेस चुनावों के बहाने संविधान से लोगों का विश्वास उठाकर देश में अराजकता फैलाने की चाल चल रही है, ऐसा सवाल रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने उठाया है।
चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग पर अविश्वास दिखाकर निष्पक्ष रूप से हुए चुनावों पर आपत्ति लेना; बहुमत से चुनी हुई सरकार पर आपत्ति लेना; संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास दिखाकर कांग्रेस संविधान पर ही अविश्वास दिखा रही है। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर किया जा रहा हमला संविधान पर हमला है। इसलिए हम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का तीव्र निषेध करते हैं, ऐसा कहते हुए आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे के नेतृत्व में चैत्यभूमि के पास रिपब्लिकन पार्टी ने टीम इंडिया गठबंधन के खिलाफ तीव्र निषेध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश महातेकर, राज्य महासचिव गौतम सोनवणे, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे, महासचिव विवेक पवार, महिला आघाडी मुंबई अध्यक्ष उषाताई रामलू, अमीना खान, युवक आघाडी मुंबई अध्यक्ष सचिनभाई मोहिते, जिला अध्यक्ष अजित रणदिवे, संजय डोळसे, संजय पवार, विनोद जाधव, दयाल बहादुर, सोना कांबले, शिरीष चिखलकर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस समय सैकड़ों रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लेकर इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रणीत इंडिया गठबंधन को इंडिया से प्यार नहीं है। चुनाव आयोग संवैधानिक दर्जा प्राप्त स्वतंत्र संस्था है। चुनाव आयोग को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए और चुनाव आयोग को बंधक बनाकर विपक्ष को राजनीति नहीं खेलनी चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराकर बहुमत से चुनी हुई सरकार के खिलाफ भूमिका लेना क्या सही है, विपक्षी गठबंधन वाले इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ हंगामा लोकतंत्र का अपमान है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग का अपमान करना संविधान का अपमान है। इसलिए विपक्ष के इंडिया गठबंधन का रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आज तीव्र निषेध किया गया, ऐसी जानकारी रापीं के राज्य महासचिव गौतम सोनवणे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *