बदायूं में मोबाइल की किस्त के विवाद में किसान की पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। जरीफनगर क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय किसान भीमसेन की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू सुनीता उर्फ मीना की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, भीमसेन मंगलवार रात घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव का अजीत डंडा लेकर पहुंचा और मोबाइल की किस्त जमा न होने को लेकर विवाद करने लगा। कहासुनी बढ़ने पर उसने भीमसेन पर डंडे से कई वार किए। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

आधार कार्ड पर फाइनेंस कराया था मोबाइल…

पुलिस की जांच के अनुसार, करीब छह महीने पहले अजीत ने अपने आधार कार्ड पर भीमसेन को फाइनेंस पर मोबाइल दिलाया था। पिछले तीन महीने से किस्त जमा नहीं हो रही थी, जिसके चलते फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजीत के घर पहुंच रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपी अजीत को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *