उसहैत में गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत, 15 दिन पहले आया था बहन के घर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से 18 वर्षीय के सूरजपाल की मौत हो गई। वह कुंवरगांव थाना क्षेत्र के चकोलर गांव का निवासी था और अपनी बहन के घर आया हुआ था।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सूरजपाल गांव के लोगों के साथ गंगा में नहाने उतरा और गहरे पानी में फंस गया। गांव वालों ने बताया कि नीचे ज्यादा मिट्टी होने के कारण वह ऊपर नहीं आ पाया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बहनोई गुरुदेव ने बताया सूरजपाल के चार भाई और दो बहने हैं भाइयों में सूरजपाल सबसे छोटा था। एक बहन की शादी उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घस नगला में हुई हैं जहां सूरजपाल लगभग 5 दिन पहले आया था।
वहीं थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक गंगा में नहाने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *