बदायूं में करंट लगने से युवक की मौत; इनवर्टर ठीक करते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उघैती थाना क्षेत्र के धरैरा गांव में करंट लगने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना घर में इनवर्टर ठीक करते समय हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की शादी आठ माह पहले हुई थी।
मृतक की पहचान धरैरा निवासी दीपक पुत्र नरेशपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक अपने घर में लगे इनवर्टर की मरम्मत कर रहे थे, तभी उन्हें बिजली का झटका लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने अभी तक इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी है। ग्राम प्रधान सलिल कुमार ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *