तमिलनाडु में एक सियासी रैली के दौरान भगदड़; 31 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल, राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रीय

तमिलनाडु जनमत। तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि रैली में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू समेत पीएम मोदी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने हादसे पर दुख जताया है।
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने कहा कि नमक्कल और सेलम जिले के डॉक्टरों को इलाज के लिए करूर बुलाया गया है और वे भी आ रहे हैं। हमने निजी अस्पताल को भगदड़ के कारण भर्ती मरीजों के लिए शुल्क न लेने की सलाह दी है और हम (सरकार) मुख्यमंत्री के आदेशानुसार इसका ध्यान रखेंगे। ज़िला प्रबंधन उपचार दे रहा है ताकि मृत्यु दर में और वृद्धि न हो।
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद सीएम ने तुरंत पूछताछ की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया। हमें अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाने और उचित इलाज करने की सलाह दी। कल मुख्यमंत्री खुद यहां आने वाले हैं। अभी तक 46 लोग निजी अस्पताल में हैं, और 12 लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की दुखद मृत्यु के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *