बदायूं में निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज की छत गिरी; 3 मजदूर मलबे में दबे, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। शनिवार देर रात हुए हादसे में कोल्डस्टोरेज के मलबे में तीन मजदूर दब गए, जिनमें दो को निकाल लिया गया है। हालात गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है। जबकि एक की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है। एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा समेत सीओ राजवीर सिंह और फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस मौके पर है।
हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सराय माहौरी में हुआ। यहां एक कोल्डस्टोरेज के मशीनरी हॉल की छत ढह गई। कोल्ड स्टोरेज संभल जिले के कस्बा चंदौसी निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को तकरीबन 500 गज में बनाए गए मशीनरी हॉल का लिंटर डाला जा रहा था। काफी काम निपट चुका था। अचानक लिंटर नीचे आ गिरा और तीन मजदूर उसमें दब गए। इनमें राजवीर (35) पुत्र नरोत्तम, योगेश (25) पुत्र दाताराम और नीरज (18) पुत्र तुलाराम दब गए। हादसे की सूचना पर फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर आ पहुंचे। राजवीर और योगेश को निकालकर पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों मुरादाबाद रेफर कर दिए गए।
योगेश की तलाश जारी है। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू जारी है। कुल कितने लोग दबे ये कहना अभी मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *