बदायूँ जनमत। युवा मंच संगठन ने शहीद पार्क में युवा मंच संगठन के नगरध्यक्ष जतिन मिश्रा के नेतृत्व में बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर मनाई।
महान वीर आजादी के दीवानों को याद करते हुए युवा मंच संगठन के संरक्षक सुशील कुमार मौर्य ने युवाओं को देश भक्त के जन्मोत्सव के मौके पर बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की वीरगाथाओं से अवगत कराया।
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा संगठनों का कार्य है भारत के प्रत्येक युवा को देश प्रेम से जोड़े रखना और देश के नाम पर बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते रहना। इसी क्रम आज देश दो महानायक जो असल जिंदगी के रियल हीरो है जिन्होंने देश में आज 23 जुलाई के दिन जन्म लिया तिलक जी और आजाद जी जो युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा हमारे सौभाग्य की बात है कि हमने उस मिट्टी में जन्म लिया जहां बाल गंगाधर और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान आजादी के दीवाने पैदा हुऐ।
युवा मंच संगठन के नगर प्रभारी विकास पटेल और नगर उपाध्यक्ष कुणाल सक्सेना ने कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाला गणेश उत्सव लोकमान्य तिलक की चिरस्थायी विरासतों में से एक है, जिसने लोगों के बीच सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रज्वलित किया और आज़ाद जी ने जो देश को संदेश दिया है वो युवाओं को ऊर्जा का संचार करता है।
इस अवसर पर दिलीप जोशी, शंकर शाक्य, रमन पटेल, कुणाल साक्सेना, राज वर्मा, मनोज कुमार, सूरज सिंह राठौर, प्रिंस शर्मा, नितिन दिवाकर, अभी शुक्ला, हिमांशु ठाकुर, करण सक्सेना, विवेक यादव, प्रिंस गौतम, दीपक पाठक, निखिल प्रताप सिंह, राहुल सिंह, ध्रुव गंगवार आदि उपस्थित रहे।


