बस ने बाइक को मारी टक्कर; युवक की मौत, दूसरा घायल, हंगामा होने पर पहुंचा भारी पुलिस बल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रविवार शाम एक प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद नियंत्रण खोकर बस भी सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों सकुशल हैं। लेकिन बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोड पर खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम के हालात बनने की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू किया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसहैत थाना क्षेत्र अंतर्गत म्याऊं रोड पर गांव ककरूआ मोड के पास एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस म्याऊं की ओर जा रही थी। म्याऊं की ओर ही जा रहे ककरूआ निवासी 23 वर्षीय चरन सिंह पुत्र नेकराम और उसका दोस्त पीलीभीत निवासी संजीव बाइक से ककरूआ मोड से थोड़ा आगे निकले ही थे कि पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस एक पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौका मिलते ही फरार हो गए। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण रोड पर आ गए और हंगामा करने लगे। भीड़ से जाम के हालात बन गए, जाम कई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर उसावां थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह, अलापुर थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह और सीओ उझानी पहुंचे गये और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
उधर, पुलिस ने घायलों को म्याऊं सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी प्राइवेट बस : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *