बदायूॅं जनमत। इन दिनों गंगा और राम गंगा नदी उफान पर हैं। जिस कारण जिले के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। ग्रामीणों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है। परेशान लोग गांव छोड़ सड़क किनारे, स्कूल व अन्य सरकारी भवनों में रहकर दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां की टीम ने की गांवों में जाकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैकड़ों परिवारों को निशुल्क दवाई वितरण की। साथ ही खून की जांच की कराई गई।
चिकित्सा अधीक्षक उसावां डॉ राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि डॉक्टर मसूद के नेतृत्व में शनिवार को की बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत शिविर लगाए गए। जिसके चलते गांव कमले नगला, असमया रफतपुर, अहमद नगर बछौरा आदि में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में सैकड़ों परिवारों को बुखार, खांसी, खाज खुजली और ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन की गोली आदि दिए गए। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की मलेरिया की जांच भी की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को बरसात और बाढ़ के समय उबलकर पानी पीने के लिए जागरूक किया गया। 
स्वास्थ्य शिविर में डॉ मसूद के अलावा परवेज अली, मुजम्मिल हुसैन, साकिब, डूंगर सिंह आदि मौजूद रहे। 


