बदायूँ जनमत। लंपी वायरस से निपटने के लिए क्षेत्र में बिसौली तहसील मुख्यालय से पांच किमी के दायरे में 1200 गौवंश का टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए गठित छः टीमें गांव गांव जाकर गौवंश का टीकाकरण कर रही हैं। डिप्टी सीवीओ केके त्यागी के नेतृत्व में शनिवार को टीमों ने गांव सर्वा आदि जाकर टीके लगाए। श्री त्यागी ने बताया कि बिसौली को टीकों की खेप मिल चुकी है। पांच किमी की परिधि में 1200 गौवंश को टीके की खुराक दी जाएगी। टीम के साथ पशुधन प्रसार अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, रतनलाल, फार्मासिस्ट मो0 यामीन, पैरावेट विजय पाठक, इरफान खां आदि मौजूद रहे। (रिपोर्ट : आईएम खांन)


