सोशल मीडिया पर ओवरलोडिंग का स्टेटस पड़ा भारी, ARTO ने ठोका 1.08 लाख का चालान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई के बीच एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें वाहन स्वामी द्वारा धर्म कांटे की पर्ची के माध्यम से ओवरलोड वाहन के संबंध में अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया गया। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ हरिओम गौतम द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,08,000 (एक लाख आठ हजार) रुपये का चालान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल लादकर वाहन संचालित करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुँच सकता है।
एआरटीओ हरिओम गौतम ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही माल लादें तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *