अनूपशहर में हादसा : बुलेरो और पिकअप में जबरदस्त टक्कर से उसहैत के लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

अनूपशहर जनमत। बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बुधवार की सुबह जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। बोलेरो कार और पिकअप की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के बिरौली गांव के पास एक बोलेरो कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल दो दर्जन लोगों को सरकारी अस्पताल अनूपशहर व जहांगीराबाद में भर्ती करवाया गया।
हादसे में पिकअप पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। पिकअप से गंगा स्नान कर श्रद्धालु घर जा रहे थे। गंगा स्नान कर श्रद्धालु अपने गांव पोंडरी थाना कोतवाली देहात वापस जा रहे थे। वहीं दिल्ली से लौट रहे बदायूं जिले के कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या तीन निवासी भगवान सहाय और इनका बेटा आशीष व अबुलहस समेत कुल पांच लोग बुलेरो कार में सवार थे। जिनमें तीन की मृत्यु होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता व पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मौके पर पुलिस प्रशासन राहत कार्य मे जुटा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पड़ी चकनाचूर बुलेरो कार : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *