यातायात विभाग की पहल; धुंध और कोहरे के दृष्टिगत 30 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, 14 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आगामी दिनों में धुंध एवं कोहरे की संभावना को देखते हुए, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे कोहरे एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से दिखाई दे सकें तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
इसके अतिरिक्त बकाया टैक्स एवं अन्य अभियोगों में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल 14 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 07 वाहन थाना फैजगंज बेहटा में तथा 07 वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं में सीज किए गए। इस अभियान एवं प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान लगभग चार लाख रुपये प्रशमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि कोहरे के दृष्टिगत अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप एवं रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन संबंधी समस्त प्रपत्र एवं टैक्स समय से जमा करते रहे रखें।

वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए एआरटीओ हरिओम व अन्य अधिकारी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *