बदायूँ जनमत। आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक व पर्यवेक्षक एसोसिएशन की मासिक बैठक कस्बा उसहैत के मदरसा फैज़ ए आम अलीजान इस्लामियां कॉलेज में आयोजित की गयी। जिसमें अनौपचारिक अनुदेशकों के ज़िला अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने ब्लॉक उसावां की कार्यकारिणी का गठन किया।
जिसमें उसहैत निवासी अजहरुद्दीन को ब्लॉक उसावां का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। क्योंकि सभी अनुदेशक लगभग 50 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। वहीं अनुदेशकों ने नए बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्य में रुचि लेने का आग्रह किया है। क्योंकि 15 मार्च तक सूची उपलब्ध कराने के लिए सहायक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक सूचना प्राप्त नहीं कराई गई।
इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, मुन्नी देवी, जदुनाथ सिंह, अलीजान, सोहनलाल, सिदाकत अली, अजहरुद्दीन, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, संगीता सक्सेना आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। संगठन की अगली बैठक 5 अप्रैल को बदायूं मालवीय आवास गृह पर आयोजित होगी। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने सभी लोगों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।


