बदायूं- सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला युवक का शव: पुलिस शिनाख़्त करने में जुटी, SSP पहुंचे

अपराध

बदायूँ जनमत। एक युवक की हत्या करके उसकी लाश सड़क किनारे फेंक दी गई। शव के पास खून से सना गमछा भी पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस को इस मामले का वर्कआउट करने का निर्देश दिया है।
घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव की है। यहां ग्रामीणों को रविवार सुबह सड़क किनारे खंती में युवक का शव पड़ा मिला। उसकी उम्र तकरीबन 30 से 35 साल बताई जा रही है। पैंट घुटनों तक उतरी हुई थी। जबकि शव पर चोट के निशान फिलहाल नहीं बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सबदलपुर समेत आसपास गांव के लोगों को भी मौके पर बुलाया लेकिन किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की। लोगों का कहना है कि युवक को पहले कभी इलाके में नहीं देखा। ऐसे में पुलिस ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक कौन है और यहां कैसे पहुंचा। घटनास्थल पर ही उसकी हत्या की गई या कहीं से उसकी लाश लाकर फेंकी गई है। इन सवालों के जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी डॉ ओपी सिंह मुआयना करते हुए: जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *