बदायूं- प्रेमी के दोस्तों ने प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, एक गिरफ्तार बाकी फरार

अपराध

बदायूॅं जनमत। प्रेमी के दोस्तों ने प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बता दें पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है ।
बताते हैं प्रेमी प्रेमिका में 2 साल से प्रेम संबंध था। प्रेमी ने किसी वक्त चुपके से प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया था। जिसे प्रेमी ने अपने दोस्तों को दिखाया था। दोस्तों ने वीडियो देखने के बहाने वीडियो अपने मोबाइल में फॉरवर्ड कर दिया था। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है ।वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवती ने वजीरगंज पुलिस से तहरीर देकर मामले की शिकायत की। वजीरगंज पुलिस ने तहरीर को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इस संबंध में वजीरगंज थानाध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया एक युवती का आपत्तिजनक स्थिति में एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी युवक को दबोच लिया बाकी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *