बदायूं- कल सेवानिवृत्त हो रहे दरोगा तेजपाल का हृदयगति रुकने से निधन

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत पर तैनात रहे उपनिरीक्षक (एसआई) तेजपाल त्यागी का आज हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह कल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे थे।
आज शनिवार 30 जुलाई को उन्हें थाना उसहैत से कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा जा रहा था। कल 31 जुलाई को एसएसपी कार्यालय से कप्तान द्वारा उन्हें सेवानिवृत्ति प्रदान की जाती। इसी दौरान बदायूं मुख्यालय जाते समय रास्ते में ग्राम रूपापुर पर उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। सूचना पर उसहैत थानाध्यक्ष अवधेश सिंह सेंगर व अन्य पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गये। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष ने उनके पराजनों को इसकी सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *