बदायूॅं जनमत। जन समस्याओं को लेकर ककराला में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव की धरने के 7 वें दिन तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की।
अजीत सिंह यादव ने कहा कि उरौलिया निवासी मसीउल्लाह खां की डेंगू से हुई मौत अति दुखद है। संक्रामक बीमारियों से जान गंवाने वाले नागरिकों की मौतों की जिम्मेदार योगी सरकार और जिला प्रशासन है। उन्होनें कहा कि आम जनता जिन सड़कों पर चलती है उनकी स्थिति खस्ताहाल है।
धरना स्थल पर पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बफाती मियां, पिछड़ा कांग्रेस के जिला महासचिव तजम्मुल हसन अंसारी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष फैजियाब खान, अनीस खान, अकरम खान, लबीब खान, कामिल खान, फितरत खान, वसीम खान, डाॅ सोहराब खां, मतीन अंसारी मेंबर, वरिष्ठ सपा नेता लाल मुहम्मद अंसारी, मोनिस खान, अहमद अमजदी बदायूंनी, आबिद अब्बासी आदि लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव की बीमारी की खबर सुनकर उनके पिता वीरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट व माता इंद्रा देवी ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनका हाल चाल जाना।
