बदायूॅं जनमत। प्रांतीय आव्हान पर सेवादल कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध आरिफपुर नवादा स्थित कैम्प कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार एवं युवा कांग्रेस जिला सचिव ठाकुर रोहित सिंह ने संयुक्त रूप से की।
शफी अहमद ने कहा अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर, यह जरूरी हो गया है कि हम इन गंभीर अन्यायों के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाएं। परेशान करने वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति, यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है और यह हमारे राष्ट्र की छवि को धूमिल करता है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां, जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार ने कहा इन खतरनाक घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है।
इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जगदीश सागर, शहर अध्यक्ष सेवादल एराज चौधरी, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, कलीम वैध ने इस अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की, इकरार अली, अमन, वसीम, जमशेद तुर्क, अमन, हसन, फरमान, सोहिल, प्रताप सिंह, अविनेश मिश्रा, हाजी ताहिर उद्दीन, गुलफाम, शानू, अजमल, मीणा शाक्य, सोनपाल शाक्य आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
