बदायूं में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मुजरिया थाना क्षेत्र के पालपुर गांव के मजरा खंगार नगला के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पालपुर गांव के तीन युवक बाइक से हुसैनपुर पुख्ता बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार कामेश (15) पुत्र सुरेश, नीरज (16) पुत्र जुगेंद्र सिंह और झंडू (17) पुत्र होरीलाल घायल हो गए। तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कामेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीरज और झंडू का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। कामेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *