बदायूॅं जनमत। केंद्रीय यूनिट के आवाह्न पर 55 वर्ष का हवाला देकर नौकरी से हटाए गए सैकड़ों विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दो घंटे की विरोध सभा कर हटाए गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लेने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया। यहां एकत्रित सैकड़ों विद्युत संविदा कर्मचारियों ने ऊर्जा प्रबंधन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि जब अन्य विभागों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का समय 60 वर्ष है तो विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों को 55 साल पर क्यों निकाला जा रहा है। जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का लगातार आर्थिक और मानसिक शोषण के साथ-साथ समय से वेतन न मिलाना विभाग एवं सरकार की नाकामी है। विरोध सभा में हर्षवर्धन, धीरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, आल्हा मैहर, राकेश कुमार, सागर, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, अवध पटेल, प्रमोद मिश्रा, सुरेश चंद्र पाल, श्री कृष्णा, टीटू पटेल, विवेक शर्मा, सत्यपाल शर्मा, अनिल पाल, राम प्रकाश भारती, सोहनलाल, अनिल कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।


