संसद में वक्फ बिल का समर्थन करने पर युवा रालोद बदायूं के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसद में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष परवेज चौधरी ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने युवा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अभिनय चौधरी को अपना इस्तीफा भेजा है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में मुसलमान जयंत चौधरी को अपनी आंखों का तारा समझ बैठा था। पश्चिमी यूपी में रालोद के 10 विधायक भी बने हैं। इनमें ऐसी कोई सीट नहीं है जहां मुसलमानों का अच्छा खासा वोट बैंक न हो। मुसलमानों ने एक एक तरफा जयंत चौधरी के चेहरे पर वोट किया था। रालोद एनडीए के साथ गठबंधन में है तो केवल इस वजह से कि पार्टी के पास 10 विधायक हैं। वहीं रालोद के सांसदों द्वारा वक्फ बिल का समर्थन करने के कारण मुस्लिम कार्यकर्ता बहुत आहत हैं, मैं भी आहत हूं। सेक्युलरिज्म की बात करना और दिखावा करना अलग-अलग चीजें हैं। इस समय पार्टी का सेक्युलरिज्म दिखाने की जरुरत थी। राष्ट्रीय लोकदल को मुसलमानों के पक्ष में खड़ा होने की जरूरत थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भरे मन से मैं पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *